.
what kind of education when the numbers are low in the test the principal blackened the students face and turned them to school
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ नई दिल्ली : हरियाणा के हिसार में एक शर्मनाक वाकया सामने आया है / यहां महावीर कॉलोनी में ऑयल डिपो रोड पर स्थित एक निजी स्कूल में टेस्ट में कम नंबर आने पर चौथी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा का मुंह काला कर उसे स्कूल में घुमाया गया, हालांकि परिजनों का आरोप है कि छात्रा के अलावा पांच और विद्यार्थियों का भी मुंह काला किया गया है /
..
मासूमों ने घरवालों को यह बात बताई तो परिजन पुलिस चौकी पहुंचे, जहां जोरदार हंगामा हुआ / परिजनों ने स्कूल प्रबंधन व प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है / पुलिस ने पूछताछ के लिए स्कूल प्रबंधन को बुलाया, लेकिन वहां से कोई नहीं आया / पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी /
..
मासूम के पिता के अनुसार, ‘प्रिंसिपल ने मेरी बच्ची से 4 प्रश्नों का उत्तर देने को कहा था / एक प्रश्न का उत्तर न दिए जाने पर प्रिंसिपल ने मेरी बच्ची के मुंह पर कालिख पोत दी / 6 अन्य बच्चों के साथ भी ऐसा ही बर्ताव किया गया / फिर बच्चों को पूरे स्कूल में घुमाया गया / बताया जा रहा है कि परिवार की महिलाएं स्कूल में शिकायत करने पहुंचीं तो प्रिंसिपल ने उन्हें धमकाकर बैरंग कर दिया /
..
पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है / स्कूल संचालक फरार है / स्कूल के बाहर एक कांस्टेबल को तैनात कर दिया गया है / वहीं जिला शिक्षा अधिकारी नीता अग्रवाल ने बताया, पुलिस की जांच में शिकायत की पुष्टि होती है तो स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
what kind of education when the numbers are low in the test the principal blackened the students face and turned them to school

































