.
.
kapil sharma became the father of the comedy father before the anniversary wife ginni gave birth to a daughter
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “मनोरंजन” न्यूज़ नई दिल्ली : कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के लिए आज का दिन खुशियों भरा दिन है / कपिल और गिनी के घर जिस खुशी का इंतजार किया जा रहा था, आखिर वह आ ही गई / कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने आज बेटी को जन्म दिया है / कपिल शर्मा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है / गुरु रंधावा और भुवन बाम ने कपिल शर्मा को पिता बनने पर सबसे पहले बधाई दी है / गुरु रंधावा ने ट्वीट पर कपिल शर्मा को बधाई देते हुए लिखा है, ‘बधाई पा जी, अब मैं ऑफिशियली चाचा बन गया /
..
कपिल शर्मा ने अपनी पत्नी गिनी की प्रेग्नेंसी की न्यूज एक इंटरव्यू में बताई थी / इस इंटरव्यू में कपिल ने कहा था, ‘मैं अब सिर्फ अपनी पत्नी का ध्यान रखना चाहता हूं और हर वक्त उसके पास रहना चाहता हूं / ये स्वाभाविक है कि मैं और गिनी काफी खुश हैं लेकिन सबसे ज्यादा खुश मेरी मां हैं / अभी हम बस गिनी और बच्चे की सेहत को लेकर ही सोच रहे हैं /
..
आपको बता दें कि कपिल ने गिन्नी चतरथ से साल 2018 में शादी की थी / कपिल शर्मा और पत्नी गिन्नी चतरथ ने आने वाले नन्हे मेहमान के लिए पहले से काफी तैयारियां कर ली थीं / कपिल शर्मा ने अक्टूबर में बेबी शॉवर पार्टी रखी थी, जिसमें कई सेलेब्स के साथ-साथ द कपिल शर्मा शो के उनके को-स्टार्स भी मौजूद थे / यही नहीं कुछ दिनों पहले कपिल, गिन्नी को बेबी मून के लिए कनाडा भी लेकर गए थे /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
kapil sharma became the father of the comedy father before the anniversary wife ginni gave birth to a daughter

































