.
.
agni tandav again in delhi now fire in kiradis furniture market New Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली में एक बार फिर आग लगने खबर आ रही है / दिल्ली के किराड़ी इलाके के फर्निचर मार्केट में आज सुबह अचानल आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई / घटना की सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गई हैं / फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है /
..
बाजार में भारी मात्रा में लकड़ी के सामान होने के कारण लोगों के बीच दहशत फैल गई है / खबर है कि आग बाजार के गोदाम वाले हिस्से में लगी है / तीन मंजिला गोदाम 300 स्वायर यार्ड में फैला हुआ है / आपको बता दें कि रविवार को दिल्ली के रानी झांसी रोड पर चार मंजिला फैक्ट्री में लगी भीषण आग में करीब 43 लोगों की मौत हुई थी /
..
इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या इसलिए ज्यादा थी, क्योंकि फैक्ट्री में आने-जाने का एक ही रास्ता रास्ता था और समय रहते लोग नहीं निकल पाए और दम घुटने से ज्यादातर की मौत हो गई / वहीं, दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक रेहान को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
agni tandav again in delhi now fire in kiradis furniture market New Delhi

































