.
.
two sisters leave school on threat of burning alive in hardoi uttar pradesh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हरदोई : उन्नाव कांड के बाद उत्तर प्रदेश के ही हरदोई में एक बेबस पिता ने एसपी दफ्तर जाकर दो बेटियों की सुरक्षा की गुहार लगाई है / पीड़ित पिता का कहना है कि बेटियों से छेड़छाड़ की शिकायत के बाद जेल से छूटे आऱोपी उनकी झोपड़ी में भी आग लगा चुके हैं / इसलिए डरकर दोनों बेटियों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके छेड़छाड़ के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है / वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है / पिता अपनी दोनों बेटियों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे थे /
..
दरअसल ये मामला हरदोई के कोतवाली देहात इलाके का है / पिता की ओर से एसपी को दिए आरोपपत्र में लिखा है कि उनके ही मोहल्ले के कुछ लोग उननी स्कूल जाती बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं और अश्लीलता करते हैं / कई बार बेटियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद उन्हें जेल हो गई, लेकिन जेल से छूटते ही उन लोगों ने घर में आकर आग लगा दी और जान से मारने की धमकी दी / इन युवकों से परेशान होकर उसकी बेटियों ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
two sisters leave school on threat of burning alive in hardoi uttar pradesh

































