.
Fourth Governing Body Meeting Discussing Reforms & Success Under Autonomous System Accomplished at KMV College
आटोनामस सिस्टम के अंतर्गत शिक्षा प्रणाली में किए गए सुधारों एवं प्राप्त सफलता के संबंध में हुई चर्चा,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार) जालंधर जो आटोनॉमस स्टेटस प्राप्त करने वाला पंजाब का पहला महिला कालेज बना है में गर्वनिंग बाडी की चौथी मीटिंग का आयोजन किया गया /
..
शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्तमता को सुनिश्चित करने के मकसद से आयोजित हुई इस मीटिंग में श्री चंद्र मोहन, प्रधान, आर्या शिक्षा मंडल तथा के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी, प्रो. डॉ. एस.एस. चाहल, भूतपूर्व, वाईस चांसलर, महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर एंड टैक्नोलॉजी, उदयपुर, श्री आलोक सोंधी, जनरल सैकेटरी, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी, डॉ. सुष्मा चावला, वाईस प्रेजिडेंट, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी, डॉ. सुष्मा चोपड़ा, सैकेटरी, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी, श्री ध्रुव मित्तल, ज्वाईंट ट्रेडर्स, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी तथा श्री सुरेश सेठ, मैंबर, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी ने खास तौर पर शिरकत की /
.इस मीटिंग के दौरान विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने आए हुए सभी मेहमानों द्वारा अपनी मौजूदगी एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी को आटोनामस सिस्टम के अंतर्गत के.एम.वी. में सफलतापूर्वक पूरे हुए एक वर्ष से वाकिफ करवाया / उन्होंने बताया कि इस प्रणाली के अंतर्गत संस्था में 2 समैस्टरों के सफलतापूर्वक निर्वाह के साथ-साथ के.एम.वी. में चल रहे 52 प्रोग्रामों की परीक्षाएं निरविघन आयोजित की जा चुकी है /

उन्होंने समूह मैंबरों को इस बात से भी अवगत करवाया कि छात्राओं के लिए चलाए जा रहे वैल्यू एडिड कोर्स उनके सर्वपक्षीय विकास में अपना अहम योगदान डालने के साथ-साथ रोजगार के उचित अवसरों की प्राप्ति में भी कारगर साबित हो रहे हैं / इसके इलावा प्राचार्या जी द्वारा सैशन दौरान आयोजित हुए विभिन्न प्रोग्रामों जैसे दो कन्वोकेशन, डी.एस.टी. इन्सपायर इंटरनशिप प्रोग्राम, विस्काम्प वर्कशाप, इंडस्ट्री मीडिया मीट आदि के संबंध में बात करने के साथ-साथ संस्था में शुरु किए गए नए कोर्सों की जरुरत अनुसार नई अपनाई गई इन्फ्रास्कचर से संबंधित सुविधाओं के बारे में भी बताया गया /
.इसके साथ ही मीटिंग के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि स्टूडैंट एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत इयोवोस लोरैंड यूनिवर्सिटी, हंगरी से आने वाले विद्यार्थियों का के.एम.वी. में स्वागत किया जाएगा जबकि के.एम.वी. की छात्राएं बास्टन यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए. जाएंगी / डॉ. गोपी शर्मा, कोआर्डीनेटर, आटोनामी द्वारा कालेज में आटोनामस सिस्टम के अंतर्गत चल रहे विभिन्न प्रोग्रामों के विकास एवं सफलता के संबंध में एक प्रेसेंटेशन भी पेश की गई /
.इसके साथ ही मीटिंग के दौरान समूह मैंबरों की ओर से विद्यालय में आयोजित हुई अकैडमिक काऊंसिल मीटिंग की गतिविधियों को भी पास किया गया / गर्वनिंग बाडी के मैंबर डा. चाहल ने आटोनामस सिस्टम के अंतर्गत विद्यालय द्वारा किए गए विकास की सराहना करते हुए प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी की दूरदर्शी सोच एवं निरंतर प्रयत्नों की भी प्रशंसा की / प्राचार्या जी ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता लाने एवं के.एम.वी. में चल रहे विभिन्न शोध कार्यों में उत्तमता को यकीनन बनाने में यह मीटिंग अपना अहम रोल अदा करेगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Fourth Governing Body Meeting Discussing Reforms & Success Under Autonomous System Accomplished at KMV College

































