.
general modi cabinet on npr cabinet meeting will be held today discussion may occurs on national population register
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (NCR) को लेकर देश में राजनीति गरमाई हुई है / इस बीच आज मोदी कैबिनेट की बैठक में एक और बड़ा फैसला हो सकता है / बैठक में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (National Population Register) पर मुहर लग सकती है /
..
आज सुबह 10.30 बजे एनडीए सरकार की कैबिनेट बैठक होने जा रही है / इसमें NPR पर चर्चा हो सकती है, जिसके बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है /आपको बता दें कि नागरिकता कानून बनाने के बाद देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं / विपक्ष भी सड़कों पर उतर आया है, ऐसे में NPR पर कैबिनेट क्या फैसला लेता है इस पर सबकी नजर है /
.राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (National Population Register) में देश के हर नागरिक का लेखा-जोखा रहेगा / इस रजिस्टर में हर नागरिक को अपना नाम दर्ज कराना अनिवार्य होगा / किसी भी इलाके में 6 महीने से रहने वाले लोगों को इस रजिस्टर में नाम लिखाना होगा / मोदी कैबिनेट की बैठक में NPR को लेकर आज चर्चा हो सकती है /
..
वहीं इसे लेकर पश्चिम बंगाल सरकार और केरल सरकार द्वारा पहले ही अपना विरोध जताना शुरू कर दिया गया है, हालांकि NPR का एनआरसी और सीएए से कोई लेना देना नहीं है / NPR के तहत 1 अप्रैल 2020 से 30 सितंबर 2020 तक नागरिकों का डाटाबेस तैयार करने घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
general modi cabinet on npr cabinet meeting will be held today discussion may occurs on national population register






































