.
second day of the annual celebration of Gems Cambridge International School the young children performed beautiful dances
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : संतों की नगरी होशिायारपुर के जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल में’ मैजिकल ऑडिसी’ थीम पर आधारित वार्षिक समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अविनाश राय खन्ना जी उपस्थित रहे / गैस्ट ऑफ ऑर्नर के रूप में श्री जे. एलानचेजेयान (आईपीएस) और मैडम मनीमेगालयी बतौर अतिथि उपस्थित रहे / कार्यक्रम का आरंभ योग की विविध मुद्राओं से हुआ /
..
इस कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने लाईफ डाँस की मनोहारी प्रस्तुतियाँ पेश की / किंडरगार्टन के इन नौनिहालों ने पेंगुयन डाँस, अरबरिक डाँस और डिजनी की मनभावन झाँकियाँ प्रस्तुत कीं / प्रबधंकीय समीति ने मुख्यातिथियों को स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया / इस अवसर पर मुख्यातिथि ने संबोधन में छात्रों को बधाई देते हुए कि उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं शताब्दी के प्रवेश में शिक्षा के मायनों को बारीकी से समझने की ज़रूरत है /
.
स्कूल के बच्चों के प्रति माता–पिता और अध्यापकों को सचेत रहना चाहिए तथा उनके साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार द्वारा उनका दिल जीतना चाहिए ताकि वे अपने मन की बात को आपसे कर सकें / उन्होंने कहा कि सभी बच्चों ने मज़ेदार ढ़ंग से अपनीअपनी प्रस्तुति दी / बच्चों के आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनमें शानदार कौशलों का विकास हुआ है जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा / वहीं अंडरवाटर डाँस, विच डाँस, डोरेमोन डाँस तथा हम तो हैं आँधी पर नन्हें मुन्नों ने प्रस्तुत भावभंगिमाओं से समां बाँध दिया /
.इस कार्यक्रम में स्कूल के ग्रेड 4 के बच्चों ने बड़े मनभावन तरीके से ‘हनुमान चालीसा’ की झाँकिया दिशाई जिसो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए / स्कूल पिंसिपल वैशाली शर्मा जी ने बताया कि उनके स्कूल का उद्देश्य बच्चों में छुपी प्रतिभाओं को उजागर करना है / इस मौके पर स्कूल के प्रधान श्री के.के. वासल जी की करते हुए कहा कि प्रबंधकीय कमेटी का मकसद है अपने अधीनस्थ शिक्षण संस्थानों में उत्तम शिक्षा को बढ़ावा देना है जिससे क्षेत्र के होनहार छात्र सफलताओं की बुलंदियाँ छू सकें /

स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव वासल जी ने बच्चों व अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके संस्थान हमेशा अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास लिए वचनबद्ध है / वासल एजुकेशन कमेटी के सी.ई.ओ. श्री राघव वासल जी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बच्चों, अभिभावकों और स्कूल स्टॉफ को ढेरों शुभकामनाएँ / इस मौके पर मैडम इना वासल जी, डॉ. आर.के. वासल, मैडम सोनिया वासल, श्री नरोतम शर्मा, वासल एजुकेशन के चीफ एडवायजर श्री माधव राव, भी उपस्थित रहे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
second day of the annual celebration of Gems Cambridge International School the young children performed beautiful dances






































