.
Book fair organized at IVY World School Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : वासल एजुकेशनल सोसाईटी द्वारा संचालित आई वी वल्र्ड स्कूल जालंधर में दो दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन 23-12-19 से 24-12-19 तक किया गया / इस पुस्तक मेले का आयोजन रेनबो बुक डिस्ट्रीब्यूटर्स नई दिल्ली द्वारा किया गया, इसमें कहानी. कॉमिक़ ऐतिहासिक़ नैतिक मूल्यों आदि पर आधारित कई विषयों पर पुस्तकें थीं /
..
इस पुस्तक मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ाना था / इसमें विद्यालय की सभी कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया / सभी बच्चों ने अपनीअपनी रुचि के अनुसार पुस्तकों का चुनाव करके पुस्तकें खरीदीं और अपनी पुस्तकों की सूची को बढ़ाया / बच्चों के अभिभावकों ने भी इस मेले का खूब आनंद लिया तथा विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की /

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस. चौहान जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष ज्ञान प्राप्त करने के लिए और उसमें विशिष्टता प्राप्त करने के लिए पुस्तकें पढ़ना बहुत आवश्यक है / उन्होंने पुस्तकों को हमारी सबसे अच्छी मित्र बताया और कहा कि एक अच्छा पाठक ही एक अच्छा वक्ता तथा लेखक बन सकता है /
..
इस अवसर पर वासल एजुकेशनल सोसईटी के प्रमुख्याध्यक्ष श्रीमान के.के. वासल जी, चेयरमैन श्रीमान संजीव कुमार वासल जी, डायरेक्टर श्रीमती ईना वासल जी तथा सी.ई.ओ श्रीमान राघव वासल जी ने युवा पाठकों को अपनी शुभकामनाएँ दीं और छात्रों को अच्छी पठन आदतें अपनाने पर ज़ोर दिया / उन्होंने सब बच्चों को ज्यादा से ज़्यादा पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Book fair organized at IVY World School Jalandhar






































