.
Dips School MD Tarvinder Singh Raju gave this answer to the dirty act done by children to PTB News
स्कूल प्रबंधन ने पीटीबी न्यूज़ को बच्चों द्वारा की गई हरकत का यह दिया जवाब,
(देखें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर में बीते कुछ दिनों से स्कूल में हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं का सिनसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा / पीटीबी न्यूज़ ने इस मुहीम में एक कदम बढ़ते हुए जालंधर के गांव हजारा के पास स्थित स्कूल में नाबालिग बच्ची के साथ स्कूल के बस ड्राइवर और कंडक्टर द्वारा रेप की खबर को जनता व जिला प्रशाशन तक पहुंचने की एक कोशिश की थी,
..
जिसका परिणाम यह हुआ की देहात पुलिस ने इस मामले में अपना एहम योगदान दिया और स्कूल के बाद ड्राइवर और कंडेक्टर को सलाखों के पीछे का रास्ता दिखा दिया अब इस मामले की जाँच जिला स्तर के अधिकारीयों व देहात पुलिस की टीम कर रही है /
.अब ऐसा ही एक और मामला जालंधर के सुरानुस्सी स्थित प्रसिद्ध स्कूल का सामने आने के बाद आज पूरा दिन यह स्कूल चर्चों का विषय बना रहा / क्योंकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में आज पीड़ित बच्चे के अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन ने आज स्कूल बुलाया और इस मामले को और ज्यादा तूल ना देने की बात कही गई, ताकि स्कूल की नाम और ज्यादा खराब ना हो और बच्चों की प्रबंधकों द्वारा कॉन्सलिंग कर आगे से ऐसी हरकतें ना करने की भी हिदायत दी गई /
.वहीं पीड़ित बच्चे के अभिभावकों का अभी भी यह कहना है कि बच्चे के ऊपर इस घटना का गहरा असर पड़ा है, जिसके बाद से वह सदमें में है और कुछ भी सही से बोल नहीं रहा है / उन्होंने यह भी कहा कि मैनेजमेंट को इस संबंध में घटना के बाद से शिकायत भी दी गई थी लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया जिसके बाद हमें अब मीडिया में यह बात लानी पड़ी, ताकि बच्चे को इंसाफ मिल सके /
.हालाँकि इस मामले में जब पीटीबी न्यूज़ ने स्कूल प्रबंधन से सम्पर्क कर इस तरह की घटना आपके स्कूल में हुई है के बारे में पूछा तो स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की घटना अगर होती तो इस मामले में मैनेजमेंट खुद ही बड़ा एक्शन लेती, लेकिन स्कूल के छोटे बच्चे इनको कोई समझ नहीं होती अच्छे बुरे की उन्होंने मिलकर एक अन्य बच्चे के साथ सिर्फ शरारत की है जोकि महज इतिफाक है, जिसे बच्चे ने गलत समझ लिया और इस मामले को मुद्दा बना बैठे /
.
उन्होंने आगे यह भी कहा कि हमने आज ही सभी बच्चों और उनकी परिजनों को बुलाकर उनकी कॉन्सलिंग की है, जिसके बाद परिजनों को हमने भविष्य में बच्चों की समय-समय पर अवेयरनेस प्रोग्राम के माध्यम से कॉन्सलिंग करके बच्चों को ऐसी बातों से दूर रहने का आश्वासन दिया है ताकि इस तरह की शरारतों से कितना नुकसान हो सकता है बच्चों को भी पता चल सके /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Dips School MD Tarvinder Singh Raju gave this answer to the dirty act done by children to PTB News






































