.
fog havoc continues across north india many flights to goair canceled
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : पुरे उत्तर भारत पिछले एक हफ्ते से भीषण ठंड की मार सह रहा है / पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठिठुरन काफी बढ़ गई है / वहीं कोहरे के चलते लोगों को यातायात से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है / रेलवे से लेकर हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं / एयरलाइन कंपनी गो एयर के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर भारत में खराब मौसम का असर उड़ानों पर पड़ रहा है /
..
प्रवक्ता ने बताया कि खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों की वजह से भी कई उड़ानें रद्द हुईं / बता दें कि गुरुवार को भी दिल्ली में काफी कोहरा देखने को मिल रहा है / राजधानी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया / कई इलाकों में विजिबिलिटी 200 मीटर से नीचे पहुंच गया /
.कोहरे के कारण दिल्ली आ रही 25 ट्रेनें देरी से चल रही हैं इसमें कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं / ये ट्रेनें 2 घंटे से लेकर 6 घंटे तक लेट चल रही हैं जिसके कारण मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है / बुधवार को दिल्ली का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था /
. .मौसम विभाग के मुताबिक शहर में 1997 के बाद से अब तक दिसंबर में सबसे लंबी अवधि वाले और बेहद ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए / दूसरी तरफ चंडीगढ़ सहित पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जारी भीषण ठंड का कहर इस कदर बढ़ता जा रहा है कि कामकाज करना भी मुश्किल हो गया है तथा हाथ-पैर तक सुन्न पड़ने लगे हैं / पिछले 46 साल के बाद पड़ी भीषण सर्दी ने आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है / क्षेत्र में कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा रहा जिससे सड़क, रेल तथा उड़ानों पर असर पड़ा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
fog havoc continues across north india many flights to goair canceled






































