.
funphone caused devastation in philippines 16 people died Manila
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ फिलीपींस / मनीला : दुनियाभर में जहां 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जा रहा है, वहीं मध्य फिलीपींस में आए तूफान ‘फनफोन’ ने तबाही मचा दी / इस कैथलिक बहुल देश के लाखों लोगों के क्रिसमस के जश्न पर विराम लग गया / यह तूफान यहां मंगलवार को पहुंचा था /
..
तूफान के कारण हजारों लोग फंस गए या उन्हें ऊंचाई पर बने राहत शिविरों पर ले जाया गया / बताया जा रहा है कि इस तूफान ने 16 लोगों की जान ले ली / तूफान से मकान तबाह हो गए, पेड़ धाराशायी हो गए और देश के सर्वाधिक तूफान प्रभावित शहर अंधेरे में डूब गए /
..
बचाव कर्मियों का कहना है कि अभी तक वे तूफान से अलग-थलग पड़ चुके इलाकों में पहुंच नहीं पाए हैं, जहां बाढ़ का पानी भरा है / नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि स्कूल, जिम और सरकारी इमारतों में बने राहत शिविरों में 16,000 से अधिक लोगों ने रात बिताई /
..
तूफान फनफोन 2013 में यहां आए तूफान हैयान से कम शक्तिशाली है, लेकिन यह उसके ही मार्ग पर चल रहा है / तूफान हैयान की चपेट में आने से 7,300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी या लापता हो गए थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
funphone caused devastation in philippines 16 people died Manila






































