.
Night camp for girls organized at Cambridge International School Dasua
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में बच्चों के सर्वपक्षीय विकास पर विशेष ध्यान देते हुए समय–समय पर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल में कई प्रतियोगिताएँ करवाई जाती हैं / इसके साथ–साथ कई रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है क्योंकि बच्चों का सर्वपक्षीय विकास करना स्कूल का उद्येश्य है /
..
इस उद्देश्य को प्रमुख रखते हुए कक्षा दसवीं और बारहवीं की लड़कियों के लिए नाईट कैंप का आयोजन किया गया / इस कैंप का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा संबंधी समस्याओं का निवारण करना तथा इसके सार्थसाथ बच्चों एवं अध्यापकों के संबधों को मजबूत बनाना था / छात्राओं के दिन की शुरुआत योगा द्वारा की गई तथा बाद में उन्हें पढ़ाया गया /
.इसके साथ ही छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का भी आयोजन किया गया / उनकी पढ़ाई तथा खेलकूद के लिए समय सूची भी बनाई गई / सभी छात्राओं ने इस कैंप की प्रत्येक गतिविधि में रुचि दिखाई / इस कैंप में छात्राओं को स्कूल के अलर्गअलग विषयों के अध्यापकों द्वारा देर रात तक तथा सुबह जल्दी उठकर पढ़ाया गया तथा उनकी विभिन्न विषयों संबंधी समस्याओं को सुना गया और उन समस्याओं का समाधान कैसे करना है ये भी सिखाया गया /

छात्राओं के लिए नाईट कैंप को लगाने का स्कूल का मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं से पहले बच्चों के शिक्षा संबंधी समस्याओं का हल निकालना था / इसके अतिरिक्त इस कैंप का उद्देश्य बच्चों तथा अध्यापकों के संबधों को मजबूत बनाना था ताकि भविष्य में कभी भी बच्चे अपनी परेशानियाँ अध्यापकों को बताने से हिचकिचाएँ न / देर रात तक छात्राओं ने भी आपस में सामूहिक चर्चा द्वारा एक दूसरे की प्रत्येक विषय को समझने में मदद की /
.इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जी ने कहा कि पढ़ाई को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए इस प्रकार के प्रयास बच्चों के जीवन में अहम भूमिका निभाते है तथा इस प्रकार के कैंप का आयोजन करके बच्चों में बहुत से अच्छे गुणों का समावेश तो होता ही है इसके सार्थसाथ बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है /
.इस अवसर पर वासल ऐजूकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के.के. वासल, स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने भी छात्राओं के लिए आयोजित किए गए नाईट कैंप के प्रति खुशी प्रगट की तथा कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों तथा अध्यापकों के रिश्ते तो घनिष्ठ होते ही हैं साथ ही साथ बच्चों का स्कूल के प्रति विश्वास भी बढ़ता है / कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा बच्चों के सर्वपक्षीय विकास को ध्यान में रखते हुए समय–समय पर ऐसे ही कैंप तथा गतिविधियों का आयोजन भविष्य में भी करवाता रहेगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Night camp for girls organized at Cambridge International School Dasua






































