.
coronavirus 5 new suspected cases of wuhan virus in delhi patients admitted to rml
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने के संदेह में छह लोगों को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है / उनकी जांच रिपोर्टों का इंतजार किया जा रहा है / केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला गुरुवार को केरल में सामने आया और मरीज को राज्य में एक अलग वार्ड में रखा गया है /
..
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए नामित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पांच लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने की आशंका के चलते खुद से संपर्क किया / उन्हें सांस लेने में दिक्कत और बुखार है / पांच लोगों में से एक महिला (24) 2015 से चीन में रह रही हैं और 29 जनवरी को भारत लौटी थी /
.महिला मरीज के अलावा चार पुरुष 23 जनवरी को भारत लौटें, जिनमें से एक की उम्र 45 वर्ष है / एक अन्य 35 वर्षीय व्यक्ति पिछले सात वर्षों से चीन में रह रहा है और वह 28 जनवरी को भारत लौटा / एक अन्य पुरुष (19) नवंबर 2019 से 24 जनवरी 2020 तक चीन में था और 25 जनवरी को भारत लौटा / 34 वर्षीय एक शख्स पिछले 10 वर्षों से चीन में रह रहा था और वह 16 जनवरी को भारत लौटा /
.वहीं अधिकारियों ने बताया कि पांच लोग 30 जनवरी को खुद अस्पताल में भर्ती हुए जबकि एक अन्य 32 वर्षीय शख्स पहले से ही भर्ती है / वह चार से 11 जनवरी तक चीन में था / आरएमएल के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी छह मरीजों के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है और उनकी रिपोर्टों का इंतजार किया जा रहा है /
.
देश में इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों के अलावा सरकार शुक्रवार को चीन से अपने नागरिकों को निकालने की तैयारी कर रही है / अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका के लिए 21 हवाईअड्डों, बंदरगाहों और सीमाओं पर मरीजों की जांच कर रहे हैं / स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अनुरोध किया है अगर उन्हें जुकाम तथा सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखे तो वे 24×7 हेल्पलाइन (011-23978046) पर संपर्क करें /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
coronavirus 5 new suspected cases of wuhan virus in delhi patients admitted to rml




































