Big news from Punjab, Kidnapped student in the afternoon New twist in the case The associates of this dangerous gangster Sukh Bhikhariwala did Kidnap gurdaspur Punjab
इस खतरनाक गैंगस्टर के साथियों ने किया किडनैप,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ गुरदासपुर : गुरदासपुर जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आई है / जहां के अधीन पड़ते सीमावर्ती गांव उगरा की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा जोकि +1 कक्षा की छात्र को को जिन दो युवकों ने पिस्तौल की नोक पर किडनेप किया था व युवक कोई और नहीं बल्कि एक खतरनाक गैंगस्टर सुख भिखारीवाला के साथी बताये जा रहे हैं /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसर सुख भिखारीवाल लम्बे समय से भगोडा है तथा वह विक्की गोंडर का साथी भी रह चूका है / सूत्रों का कहना है कि दोहपर के समय गांव उगरा मे रमनजीत कौर पुत्री इकबाल सिंह का दो युवक पिस्तोल की नोक पर अपहरण कर ले गए थे / इस दौरान आरोपियों ने हवा मे दो तीन फायर भी किए थे / इस दौरान आरोपी रमनजीत कौर के घर मे प्रवेश कर उसके पिता तथा मां के सामने रमनजीत कौर का हाथ पकड़ कर ले गए थे /
.इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने आरोपियों ने पीछा भी किया था, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए / इस संबंध में जब स्थानीय पुलिस को इसकी सुचना दी गई तो जाँच में पुलिस को रमनजीत कौर की मां ने दबी जुबान मे स्वीकार किया कि रमनजीत कौर को अपहरण करने में मुख्य भूमिका निभाने वाला आरोपी सुखदीप सिंह उर्फ बूरा पुत्र सुरिन्द्र सिंह निवासी गांव खरल का है /

उन्होंने इस दौरान पुलिस को यह भी बताया कि हमारे पड़ोसी वजीत सिंह पुत्र घ्यान सिंह के घर आना जाना था तथा रमनजीत कौर की सुखदीप सिंह से जान पहचान भी थी / इस बात को उसने अपने परिवार के अन्य मैंबरों को नही बताया था / इस मामले की जांच कर रहे डी.एस.पी. दीनानगर महेश सैनी ने बताया कि जो 6 नौजवान गत दिवस रमनजीत कौर को अगवा करने में शामिल थे,
.उनमें सुख भिखारीवाल गैंगस्टर का साथी सुखदीप सिंह उर्फ बूरा तथा गुरजीत ङ्क्षसह उर्फ भाअ पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव लखनपाल तथा चार अज्ञात नौजवान थे जो मोटर साईकलों पर रमनजीत कौर को अगवा कर ले गए / DSP सैनी ने यह भी बताया कि सुखदीप सिंह उर्फ भूरा तथा गुरजीत सिंह दोनों ही गैंगस्टर सुख भिखारीवाल के साथी है / दोनों कई केसों में पहले ही शामिल है /
.सुख भिखारीवाल लम्बा समय गैंगस्टर विक्की गोंडर का साथी रहा है तथा गुरदासपुर बाईपास पर चार वर्ष पहले हुए गोलीकांड मे शामिल था, जबकि सुखदीप ङ्क्षसह अपने ही गांव के गैंगस्टर ज्ञाना खरलावाला का भी साथी रह चुका है / इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है तथा जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लडकी को बरामद कर लिया जाएगा /
.DSP ने इस दौरान यह भी कहा कि हम यह नहीं कह सकते कि रमनजीत कौर अपनी मर्जी से आरोपियों के साथ गई है या उसे अगवा किया गया है / लेकिन आरोपियों ने जिस तरह से गोलियां चलाई है उससे हम आरोपियों की तालाश गैंगस्टर के रूप में ही कर रहे है / फ़िलहाल पुरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा / इस ख़बर के बाद पुरे गांव में सनसनी फैल गई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Big news from Punjab, Kidnapped student in the afternoon New twist in the case The associates of this dangerous gangster Sukh Bhikhariwala did Kidnap gurdaspur Punjab




































