World Hindu Council submitted memorandum to District Collector Gurdaspur regarding the safety of priests Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ गुरदासपुर (रिपोर्ट) संदीप कुमार : विश्व हिन्दू परिषद गुरदासपुर की और से प्रधान शाम लाल सैनी और जिला मंत्री सुमीत भारद्वाज की अध्यक्षता में जिलाधीश गुरदासपुर को पुजारियों और मंदिरों की सुरक्षा संबंधी एक ज्ञापन सौंपा गया /
..
इस अवसर पर गगन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान में पुजारी की निर्मम हत्या से देश के समस्त पुजारियों में रोष व्याप्त है जिसके मद्देनज़र आज विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जिलाधीश मोहम्मद इश्फाक को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमे समस्त पुजारियों और मंदिरों को दान की हुई जमीनों को सुरक्षा प्रदान करवाने संबंधी गुहार लगाई गयी /
ताकि भविष्य में किसी भी पुजारी के साथ ऐसी अप्रिय घटना ना हो सके, इस मौके पर ब्राह्मण सभा प्रधान जतिंदर शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए, इस दौरान जिलाधीश गुरदासपुर ने सभी सदस्यों को आश्वासन दिया की मंदिरों के पुजारियों को किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी अगर किसी को कोई दिक्कत आती है वो उनसे सीधा सम्पर्क कर सकते हैं /
..
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या का तुरंत समाधान भी किया जायेगा / इस अवसर पर कृष्णामूर्ति, रमेश शर्मा, एन के सोई, पं केवल कृष्ण, दिनेश शास्त्री, अशोक शास्त्री, अंकुश महाजन, वी के शोरी, डॉ गोल्डी, ममता गोयल, रोमेश शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
World Hindu Council submitted memorandum to District Collector Gurdaspur regarding the safety of priests Punjab




































