PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

बस-ऑटो में हुई भीषण टक्‍कर, 13 लोगों की हुई मौत, 4 गंभीर घायल,

13 dead and 4 injured after a bus collided with an auto in purani chhawani area of gwalior madhya pradesh

13 dead and 4 injured after a bus collided with an auto in purani chhawani area of gwalior madhya pradesh

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Accident न्यूज़ ग्वालियर : मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर से एक दुःखद खबर सामने आ रही है / जहां एक बस और ऑटो में भीषण टक्‍कर हो जाने से 13 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्‍य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए /

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा मंगलवार सुबह शहर के पुरानी छावनी इलाके में हुआ / एडिशनल एसपी ने भी इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि की है / इस बीच मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है /

.

.

मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना को लेकर कहा कि ग्वालियर में बस और ऑटो में टक्कर से हुए भीषण हादसे में कई लोगों की जान गई जिससे मैं बहुत दुःखी हूं / प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये सहायता राशि दी जायेगी /

.

ग्वालियर सड़क हादसे पर एडिशनल एसपी ने कहा कि बस ग्वालियर से मुरैना की ओर जा रही थी और ऑटो ग्वालियर के बाहरी इलाके से अंदर की ओर जा रहा था / दोनों में आमने-सामने की टक्कर हुई है / हादसे में 13 लोगों की मृत्यु हुई है / इनके शवों को मौके से अस्पताल रवाना किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है /

.

इस घटना को लेकर सिटी एसपी रवि भदौरिया ने बताया कि ऑटो रिक्शा में 13 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश महिलाएं थीं / यह सभी लोग एक समारोह में खाना बनाने के लिए जा रहे थे, तभी मुरैना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी / इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें अधिकांश महिलाएं हैं /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

13 dead and 4 injured after a bus collided with an auto in purani chhawani area of gwalior madhya pradesh