PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब से बड़ी ख़बर, अज्ञात हमलावरों ने की महिला कालोनाइजर पर 15 राउंड फायरिंग, अकाली नेता पर पुलिस ने दर्ज की FIR,

firing on women colonizer in kharar narrow escape in 15 rounds FIR against akali leader Punjab PTB Big Breaking news

firing on women colonizer in kharar narrow escape in 15 rounds FIR against akali leader Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ खरड़ : दो जीप और चार कारों में आए करीब 18 अज्ञात हमलावरों ने बीती शाम खरड़ में एक महिला कॉलोनाइजर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी / इस दौरान करीब 15 राउंड फायरिंग के बावजूद महिला बाल-बाल बच तो गई लेकिन इस अंधाधुंध गोलाबारी के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग इकट्ठे होने शुरू हो गए /

.

.

वहीं इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची व घटना संबंधी जांच में जुट गई / पुलिस ने इस मामले में अकाली नेता हरजिंदर सिंह बलौंगी और पूर्व सरपंच नरपिंदर सिंह समेत 15 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है /

.

.

डीजीएम होम्स की एमडी गगनदीप कौर ने बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने अकाली नेता हरजिंदर सिंह बलौंगी और पूर्व सरपंच नरपिंदर सिंह के खिलाफ बुरी नजर रखने और डरा धमकाकर हफ्ता वसूली की लिखित शिकायत डीजीपी दिनकर गुप्ता को दी थी / इसी से बौखलाकर उन्होंने हमला करवाया है / हमलावरों के साथ वह दोनों भी थे /

.

वहीं गगनदीप कौर ने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने दफ्तर में आ रही थी तो अकाली नेता हरजिंदर सिंह बलौंगी और गांव सलोरा के पूर्व सरपंच नरपिंदर सिंह 16 लोगों के साथ गाड़ियों में सवार होकर उससे कुछ दूर आकर खड़े हो गए और उसे अपशब्द कहने लगे / इसके बाद हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसा दीं / गनीमत रही कि वह इस हमले में बाल-बाल बच गई /

.

गगनदीप ने बताया कि वह झुग्गियां रोड पर जमीन खरीदकर फ्लैट और कोठियां बनाकर बेचने का काम करती है / हरजिंदर सिंह और नरपिंदर सिंह उस पर बुरी नजर रखते हैं / यही नहीं, हफ्ता देने की मांग करते हैं / तीन दिन पहले ही डीजीपी दिनकर गुप्ता को लिखित शिकायत भी उन्होंने दी थी / खरड़ की डीएसपी रुपिंदर कौर सोही ने बताया कि फायरिंग की वारदात हुई है और गगनदीप की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है व आगे की करवाई की जा रही है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

firing on women colonizer in kharar narrow escape in 15 rounds FIR against akali leader Punjab