PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर हुआ भयानक सड़क हादसा, कार ने मारी सड़क पार कर रही दो लड़कियों को जोरदार टक्कर, एक की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हाईवे जाम,

terrible road accident happened on Jalandhar Phagwara highway two girls crossing the road hit the car One painful death, relatives jammed the highway

PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर आज उस समय सनसनी फैल गई जब गांव धन्नोवाली के पास सुबह के समय हुए एक भयानक हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई / यह हादसा सुबह करीब 8:30 बजे गांव धन्नोवाली के पास तब हुआ जब दो युवतियों को सड़क पार करते समय एक तेज रफ़्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी / इस भयानक हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई / वहीं दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई /

.

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान धन्नोवाली की रहने वाली नवजोत कौर के रूप में हुई है / मृतका अपने साथी के साथ घर से जालंधर आने के लिए निकली थी बताया जा रहा है कि दोनों ही युवतियां जालंधर के एक ऑटो शोरूम में काम करती थी और घर से काम पर जाने के लिए पैदल ही हाईवे पार कर रही थी / इस दौरान वह दोनों ही एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई /

.

.

इस घटना की सूचना के बाद मृतका के परिजनों ने जालंधर-फगवाड़ा हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया / सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों को समझाने की कोशिश शुरू कर दी है, हालांकि परिजन अभी भी हाईवे को जाम कर वहीं पर डटे हुए हैं / वही कार चालक भी मौके से फरार बताया जा रहा है / सूत्रों का यह भी कहना है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस ने एक कार को अपने कब्जे में लिया है / यह गाड़ी होशियारपुर नंबर की बताई जा रही है जो कि किसी पुलिस मुलाजिम की बताई जा रही है /

.

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें