PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस हमेशा ही सुर्ख़ियों में रही है, ऐसा पहली बार नहीं बल्कि कई बार हुआ है / चाहे वह मर्डर केस को सुलझाने का मामला हो या फिर शहर में हो रही स्नेचिंग या चोरी की बढ़ती वारदातें, इन सभी को रोकने में जिला जालंधर पुलिस नाकाम रही है, लेकिन नशे की खेप के साथ अपराधियों को पकड़ने में नंबर वन की अपनी पोजीशन को बनाये हुए है / इसके बावजूद नशा तस्करी करने वालों के होंसले बुलंद हैं और नशा तस्कर अपने कार्य को बेझिझक बिना डरे अंजाम दे रहे हैं /
. .लेकिन हद तो तब हो गई, जब जिले की पुलिस के सीनियर अधिकारी जो जिले की सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने की बात करते हैं के ही एक सीनियर अधिकारी व उनके एक साथी पर कुछ अज्ञात लोगों ने बीती रात हमला कर उन्हें घायल कर दिया / ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि अगर पुलिस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं जिनके पास हमेशा सुरक्षा कर्मी मौजूद रहते हैं तो आम जनता का क्या होगा / मामला लद्देवाली रोड के पास स्थित कालोनी जहां कमिश्नरेट जालंधर मे तैनात ADCP-2 अश्वनी कुमार रहते हैं /
..
बताया जा रहा है कि उक्त अधिकारी व उनके साथी पर बीती रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया / इस घटना में ADCP-2 अश्वनी कुमार व उनके साथी धर्मपाल व रोहित के घायल हुए हैं / घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है / लेकिन बताया जा रहा है कि ADCP-2 अश्वनी कुमार लद्देवाली गांव की कालोनी पंजाब एविन्यू में रहते हैं / बीती रात वह अपने दोस्तों के साथ कहीं गए हुए थे / रात के समय उनके साथी धर्मपाल, रोहित उन्हें घर छोड़ने के लिए गए / इस दौरान कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हो गया /
. .बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ा कि कुछ लोगों ने ADCP अश्वनी कुमार व उनके दोस्त धर्मपाल, रोहित पर हमला कर दिया / हमले में ADCP अश्वनी कुमार सहित तीन लोग घायल हो गए / बताया जा रहा है कि मारपीट का पता चलते ही ADCP-2 अश्वनी कुमार के गनमैन उनके घर से भाग कर घटनास्थल पर पहुंचे व उनका बचाव किया / वहीं पता चला है कि अश्वनी कुमार की आंख में गहरी चोट होने के कारण पहले उन्हें आँखों के अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से सिविल अस्पताल शिफ्ट किया गया / इस घटना का पता चलते ही जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे व जाँच में जुट गए /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































