PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लगातार अपने अभी तक के सफर के दौरान कई तरह के ऐलान कर चुके हैं ऐसे में अब उन्होंने आगामी 18 नवंबर को पूरी पंजाब सरकार को साथ लेकर पाकिस्तान जाने की बात कह डाली है / पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ सभी मंत्री श्री करतारपुर साहिब में माथा टेकने जायेंगे /
आपको यह भी बता दें कि आज ही यानि मंगलवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कॉरिडोर खोलने की घोषणा की / गुरदासपुर के धारोवाली कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इसकी घोषणा की है / सीएम चन्नी ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने पर केंद्र सरकार का थे दिल से धन्यवाद भी किया है /
वहीं चन्नी के ऐलान के बाद पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू ने कहा कि वे भी करतारपुर साहिब जाने के लिए आवेदन करेंगे / मंजूरी मिली तो जरूर श्री करतारपुर साहिब जाएंगे / उन्होंने कॉरिडोर खोलने के मामले में किसी तरह की राजनीतिक बयानबाजी से इनकार किया है /




























