PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के हिस्ट्री एसोसिएशन की तरफ से पेपर रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,

Paper reading competition was organized by the History Association of PCM SD College for Women, Jalandhar

PTB न्यूज़ शिक्षा : प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह सराभा को उनके 106वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के हिस्ट्री एसोसिएशन की तरफ से पेपर रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रकार आजादी का अमृत महोत्सव को मानने के लिए कार्यक्रमों की साल भर की श्रृंखला में योगदान दिया गया।

इस प्रतियोगिता का विषय ‘पंजाबी सिख क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा’ था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्ट्रीम की छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती उजला दादा जोशी (अध्यक्ष अंग्रेजी विभाग) और डॉ. नीलम गुप्ता (अध्यक्ष संस्कृत विभाग) थे ।

इस प्रतियोगिता में कुमारी मनीषा (बीए सेमेस्टर तृतीय) ने पहला, कुमारी उमंग (बी ए सेमेस्टर पांचवा) ने दूसरा और कुमारी सिमरन (बी ए सेमेस्टर तृतीय) ने तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज की प्रबंधक समिति के सदस्यो एवं प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) पूजा पराशर ने विजेताओं को बधाई दी।

प्राचार्या जी ने इस तरह के देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं में मातृभूमि के प्रति प्रेम पैदा करने के लिए हिस्ट्री एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना भी की। कार्यक्रम की आयोजन समिति में श्रीमती कंवलजीत कौर और डॉ. रेणु बाला शामिल थीं।