PTB News

Latest news
Asian Games 2026 में नीरू का लगा सटीक निशाना, भारत की झोली में डाला 5वां गोल्ड इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयावी, 4 गैंगस्टरों समेत 16 युवकों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार,

Punjab Police got great success, arrested 16 youths including 4 gangsters

PTB Big News अमृतसर : पंजाब के गुरदासपुर जिले में कब्जे को लेकर हुई घटना के बाद से ही पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है। इसी कड़ी में अमृतसर रूरल पुलिस ने एक घटना को रोकने में सफलता हासिल की है। 4 गैंगस्टर्स के साथ कुल 16 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी से पुलिस ने 14 हथियार व गोलियां भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, यह सभी आरोपी खाली प्लॉट व घरों पर प्लानिंग करके कब्जे करते थे।

SP डिटेक्टिव मनोज ठाकुर ने जानकारी दी कि थाना ब्यास ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस को सूचना मिली कि 16 के करीब युवक कलानौरी ढाबा जीटी रोड पर बैठे हुए हैं। उनके पास काफी अधिक मात्रा में हथियार भी हैं। सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए प्लानिंग शुरू कर दी।

मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से तीन कारों को भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे खाली प्लाट व घरों पर हथियारों के बल पर कब्जा करते हैं। पुलिस ने आरोपियों का रिमांड लेकर अगली कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पुलिस ने सठियाला निवासी गैंगस्टर बलविंदर सिंह ने 12 बोर पंप एक्शन राइफल व 32 बोर का पिस्टल व तीन मैग्जीन बरामद की है। अन्य गैंगस्टर प्रभजीत सिंह से 32 बोर पिस्टल व एक मैगजीन व 315 बोर राइफल व 15 राउंड बरामद हुई।

गैंगस्टर जर्मनजीत सिंह से पुलिस ने 32 बोर पिस्टल, 5 जिंदा राउंड बरामद हुए हैं और गैंगस्टर गुरदीप सिंह से पुलिस ने 32 बोर पिस्टल व 315 बोर राइफल भी बरामद हुई है। इनके अलावा पुलिस ने सठियाला निवासी गुरप्रीत सिंह, रुपिंदर सिंह, मनजिंदर सिंह, गगनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, बेअंत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपियों की तीन कारों मोनटैरो, आई-20 और इटिओज को भी जब्त कर लिया है।