PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब कांग्रेस में सुबह-सुबह मचा हड़कंप, जाने बड़ी वजह,

punjab chandigarh some one hacked twitter handle of punjab congress and panic in party leaders Punjab

PTB Big Political चंडीगढ़ : आज सुबह किसी ने पंजाब कांग्रेस के अधिकृत ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया। इससे कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई। पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद पर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की नियुक्ति के बाद हुई इस घटना से पंजाब कांग्रेेस के प्रदेश कार्यालय में हड़कंप मच गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पंजाब कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को किसने हैक किया है और इसका मकसद क्‍या है।

पंजाब कांग्रेस अपने ट्विटर हैंडल पर राजनीतिक गतिविधियों से संबंधित अपनी गतिविधियों और बयानों को शेयर करती है। लेकिन, आज सुबह अचानक उस पर राजनीतिक बयानों से इतर अन्‍य तरह के ट्वीट किया गया था। पार्टी के ट्विटर हैंडल के हैक होने की सूचना से पंजाब कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में हड़कंप मच गया और पार्टी के नेता परेशान हो गए। विशेषज्ञों ने तुरंत इस पर कार्य शुरू क‍र दिया।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किसने और किस मकसद से पंजाब कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को हैक किया है। बता दें कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग काे पंजाब कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाया गया है। इसके बाद पार्टी का अधिकृत ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी पंजाब के साथ – साथ हरियाणा में भी ट्विटर और अधिकृत साइटों को हैक करने के मामले सामने आते रहे हैं।

बताया जाता है कि पंजाब कांग्रेस ने अपना अधिकृत ट्विटर हैंडल हैक किए जाने के बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी है। साइबर विशेषज्ञ इस मामले में जांच में जुट गए हैं। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू से पार्टी आलाकमान ने पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा ले लिया था। 

Latest News