PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

किडनेपिंग केस in Punjab, LKG में पढ़ रहे बच्चे का दिनदिहाड़े अज्ञात मोटरसाईकल सवार दो लोगों ने किया अपहरण,

kidnapping of a child studying in lkg incident captured in cctv Batala Punjab

PTB Crime न्यूज़ बटाला : पंजाब के जिला बटाला से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते गांव में आज उस समय सनसनी फैल गई जब सुबह के समय करीब 7 बजे मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों ने 4 वर्षीय मासूम का अपहरण कर लिया और मौके से भागने में कामयाब हो गए।

लड़के के पिता सर्वजीत सिंह ने पत्रकारों से कहा कि वह सरकारी अस्पताल बब्बरी में ड्यूटी पर था और आज सुबह 7.30 बजे जब वह ड्यूटी के लिए घर से निकला तो 10 मिनट बाद उसकी पत्नी का फोन आया कि उसका बेटा शुभमप्रीत सिंह नहीं मिल रही है जिसके बाद वह वापस घर लौटा। उसने कहा कि उसने अपने बच्चे की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

बच्चे के पिता ने कहा कि पूछताछ दौरान राहगीरों ने बताया कि स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोग उसके बच्चे को उठाकर गांव सुचैनिया की तरफ फरार हो गए थे। उन्होंने कहा कि उनका बेटा नौशेरा मज्झा सिंह के एक स्कूल में LKG की पढ़ाई कर रहा था। इस बात का खुलासा करते हुए आज यहां DSP सिटी देव सिंह ने बताया कि अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं और आगे की करवाई की जा रही है।