PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से बड़ी ख़बर, पिस्तौल और तेजधार हथियार दिखाकर लुटेरों ने लुटा परिवार, नगदी और जेवरात लूट हुए फरार,

loot in ludhiana robbers took hostage family looted cash jewelery Punjab

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते डाबा एरिया में लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पिस्तौल और तेजधार हथियारों के साथ आए लुटेरों ने एक परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर वहां से नगदी, सोना, गाड़ी और घर के कागजात तक लूट लिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खेती का काम करने वाली हरजिंदर कौर के पति की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी है और उसके दो बच्चे विदेश में रहते हैं। बीती रात हरजिंदर के माता-पिता उसे मिलने घर पर आए हुए थे और वह सभी अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे।

लुटेरे घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए थे और पहली मंजिल पर जाकर दरवाजे को लगी कुंडिया ताेड़ी। हरजिंदर कौर और उसके माता-पिता को बंधक बनाकर वहां से 500000 रूपये, 12 तोले सोने के गहने और घर के कागजात व प्रांगण में खड़ी स्विफ्ट कार तक लूटकर ले गए।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना डाबा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर मामले की जांच की जा रही है और लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गाैरतलब है कि शहर में चाेरी और लूटपाट की बढ़ती वारदातें पुलिस की चाैकस व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। इसके साथ ही हत्या की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है।