PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

भयानक सड़क हादसे में, टैंकर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में छह लोगों की मौत, तीस से अधिक घायल,

In a terrible road accident six people died more than thirty injured in a collision between a tanker and a tractor-trolley

PTB Big Accident News बदायूं : बदायूं-मथुरा मार्ग पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। टैंकर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि, तीस से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंची है। हादसे के बाद बदायूं-मथुरा मार्ग पर काफी भीड़ लगी है।

मंगलवार दोपहर बाद बदायूं-मथुरा मार्ग पर गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की सामने से आ रहे टैंकर से भिड़ंत हो गई। हादसे में छह की मौत, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। इनमें कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।बताया जाता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करके औरामई गांव के कुछ श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर से ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन पलट गए। इस हादसे में मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव नवाब नगला निवासी अनीता (40) पत्नी वीरपाल, संगीता (25) पुत्री महेंद्र, सुषमा देवी (50) नेखराज, मीरा पत्नी ग्रीश, पूनम पत्नी सुधीर व सहदेव पुत्र ब्रह्मसिंह की मौत की हो गई। ये सभी गांव औरामई के बताए जा रहे हैं।