PTB News

Latest news
NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम

दिल्ली कोर्ट ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के मामले में दी बड़ी राहत, जाने,

delhi court allows punjab police to arrest gangster lawrence bishnoi

PTB Big News नई दिल्ली : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली की अदालत ने पंजाब पुलिस को इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी है. दिल्ली पुलिस ने भी गैंगस्टर लॉरेंस की कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने मंगलवार को पंजाब पुलिस की मांग मान ली.

इससे पहले मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड और कुख्यात गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया है, पंजाब पुलिस भी कोर्ट में मौजूद है. कोर्ट में पंजाब के एडवोकेट जनरल ने लाॅरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने भी लाॅरेंस बिश्नोई की कस्टडी मांगी थी.

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से कहा, ”जिस मामले में हम पूछताछ कर रहे है, उस मामले में हमें कुछ खास नहीं पता चला है इसलिए हमें कस्टडी चाहिए.” पंजाब पुलिस ने सिद्धू मुसेवाला हत्या का जिक्र किया है. पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि उस मर्डर की जिम्मेदारी ली गई है. लाॅरेंस बिश्नोई उससे संबद्ध रखते है. इसलिए हमें लॉरेंस की ट्रॉजिट रिमांड दी जाए.