PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

राहुल गांधी से ED की तीसरे दिन भी पूछताछ जारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन जारी,

ED's interrogation of Rahul Gandhi continues for the third day Congress workers protest continues PTB Big News

PTB Big News नई दिल्ली : राहुल गांधी से ईडी पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ऑफिस के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई. जिसके बाद पुलिस कांग्रेस दफ्तर के अंदर दाखिल हो गई. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस कांग्रेस ऑफिस के अंदर मारपीट कर रही है.

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ से ठीक पहले कांग्रेस दफ्तर के बाहर बवाल शुरू हो चुका है. कई कांग्रेस कार्यकर्ता यहां जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी देखने को मिली. पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है.

राहुल गांधी से तीसरे दिन ईडी की पूछताछ से पहले हलचल शुरू हो चुकी है. प्रियंका गांधी भी राहुल के घर पहुंची है, वहीं उनके घर के बाहर समर्थक जुटने शुरू हो गए हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी एक बार फिर पूछताछ करने जा रही है.

जिसके खिलाफ कांग्रेस आज भी प्रदर्शन करेगी. इससे पहले राहुल गांधी से 22 घंटे तक पूछताछ हुई. राहुल से पूछताछ को लेकर कांग्रेस की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. जिसमें पार्टी के नेताओं ने बीजेपी के शासनकाल को इतिहास का काला अध्याय बताया.