PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

गैंगस्‍टर लारेंस बिश्‍नोई को किया गया मानसा कोर्ट में पेश, मिला कितने दिनों का पुलिस रिमांड,

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पंजाब लाए गए लारेंस बिश्नोई को बुधवार सुबह चार बजे अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उसे खरड़ लाया गया है। कोर्ट में पुलिस द्वारा लारेंस बिश्‍नोई का 10 दिन का रिमांड मांगा गया था। बताया जाता है कि लारेंस बिश्‍नोई को मोहाली ले जाकर भी उससे पूछताछ की जाएगी। उसे अन्‍य जगहाें पर भी ले जाकर पूछताछ की जा सकती है। अभी उसे खरड़ में CIA आफिस लाया गया है।

इससे पहले पंजाब पुलिस पुलिस की टीम कल दिल्‍ली से लारेंस को लेकर मानसा से रवाना हुई थी। लारेंस बिश्नोई से जहान खेला और खरड़ में पुलिस पूछताछ कर सकती हैं, लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि उसे कहां पर ले जाकर पूछताछ की जाएगी। उसे मानसा से कहीं और ले जाया गया है। वहीं, सूत्रों के अनुसार, लारेंस को मोहाली में ले जाकर पूछताछ की जाएगी।

आपको बता दें कि बीते मंगलवार को पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्‍या मामले में गैंगस्‍टर लारेंस बिश्‍नोई को नई दिल्‍ली से गिरफ्तार कर लिया। उसे लेकर पंजाब लाया गया। मंगलवार को दिल्‍ली हाई कोर्ट ने लारेंस बिश्‍नोई को गिरफ्तार कर पंजाब ले जाने की इजाजत दे दी थी।