PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू के खिलाफ चंडीगढ़ की जिला अदालत में याचिका दायर,

Petition filed in Chandigarh district court against Miss Universe 2021 Harnaz Kaur Sandhu

PTB Big मनोरंजन न्यूज़ चंडीगढ़ : मशहूर पंजाबी और हिंदी फिल्म अभिनेत्री उपासना सिंह ने मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू के खिलाफ चंडीगढ़ की जिला अदालत में याचिका दायर की है। उपासना सिंह ने अपने वकील करण सचदेवा और इरविनीत कौर के माध्यम से सिविल अदालत में याचिका दायर कर माननीय अदालत को बताया कि हरनाज कौर संधू 19 अगस्त को रिलीज हो रही उनकी पंजाबी फिल्म ‘बाई जी कुट्टंगे’ की हीरोइन हैं। मिस यूनिवर्स बनने के बाद अब वह इस फिल्म के प्रचार में किसी तरह का सहयोग नहीं दे रही हैं और न ही लिखित कानूनी वादे के मुताबिक फिल्म के प्रचार के लिए समय दे रही हैं।

इस फिल्म की शूटिंग से पहले, हरनाज कौर संधू का इस फिल्म को बनाने वाली कंपनी “संतोष एंटरटेनमेंट स्टूडियो” के साथ एक कानूनी समझौता हुआ था, जिसके अनुसार हरनाज संधू ने प्रचार योजना के मुताबिक कुछ दिन फिल्म की प्रचार गतिविधि के लिए देना था। अब वह इस फिल्म से पूरी तरह परहेज कर रही हैं। उपासना सिंह के मुताबिक उन्होंने इस फिल्म को “संतोष एंटरटेनमेंट स्टूडियो” के बैनर तले बनाया है। इस फिल्म पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। हरनाज संधू इस फिल्म की हीरोइन हैं।

याचिका के मुताबिक उन्होंने फिल्म के प्रमोशन को लेकर हरनाज कौर संधू को ईमेल भी किया है। कई बार फोन किया लेकिन वह न तो फोन पर बात कर रही है और न ही किसी ईमेल का जवाब दे रही है। बार-बार संपर्क करने पर भी हरनाज संधू ने कोई जवाब नहीं दिया तो आखिरकार उन्होंने माननीय अदालत का दरवाजा खटखटाया।

Latest News