PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

STF की टीम को स्वतंत्रता दिवस से पहले नेशनल हाईवे के किनारे से बरामद हुआ डेढ़ किलो RDX, तरनतारन का एक आरोपी काबू,

haryana kurukshetra crime a youth punjab arrested with rdx kurukshetra haryana

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : स्वतंत्रता दिवस से दस दिन पहले गुरुवार को अंबाला STF की टीम ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में नेशनल हाईवे (अंबाला-नई दिल्ली) स्थित शाहाबाद के नजदीक स्थित मिर्ची रेस्टोरेंट के पास जंगलात इलाके से आरडीएक्स (विस्फोटक सामग्री) बरामद किया है। यह विस्फोटक एक पेड़ के नीचे लिफाफे में छिपाकर रखा गया था। इसके साथ आईईडी, स्विच, टाइमर, बैटरी और डेटोनेटर भी मिला है।

बम निरोधक दस्ते की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इसे निष्क्रिय कर दिया है। इससे पहले पंजाब के तरनतारन जिले के एक आरोपी को भी काबू किया गया है। उसी के निशानदेही पर यह विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। चूंकि स्वतंत्रता दिवस नजदीक है, इसलिए विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद हरियाणा पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि इस बात का खुलासा हो सके कि इस विस्फोटक का इस्तेमाल कहां होना था और इसके पीछे किस गिरोह का हाथ है। फिलहाल इस घटना से इलाके में सनसनी का माहौल है।

एक मामले में पंजाब के तरनतारन इलाके से पकड़े गए युवक शमेशर सिंह की निशानदेही पर गुरुवार शाम को एसटीएफ की टीम नेशनल हाईवे स्थित शाहाबाद के मिर्ची रेस्टोरेंट के पास पहुंची। इस दौरान टीम ने खोजी कुत्तों की भी मदद से जंगलात इलाके में सर्च अभियान छेड़ा। तभी एक पेड़ के नीचे पॉलिथीन का एक पैकेट पड़ा दिखाई दिया।

बहुत ही एहतियात के साथ बम निरोधक दस्ते की टीम ने उस लिफाफे को अपने कब्जे में लिया और उसे खंगालना शुरू किया। टीम ने जैसे ही लिफाफे को खोला तो उसमें विस्फोटक पाउडर, IED, स्विच, टाइमर, बैटरी और डेटोनेटर मौजूद था। RDX बरामद होने के बाद बम निरोधक दस्ते की टेक्निकल टीम ने नेशनल हाईवे को थोड़ी देर के लिए बंद करवा दिया और मौके पर ही सावधानी से इस विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय कर दिया।

सूत्रों के अनुसार आरडीएक्स की मात्रा करीब एक से डेढ़ किलो बताई जा रही है मगर पुलिस ने अभी इस संदर्भ में पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री हाई एक्सप्लोजिव है, जिससे भारी नुकसान हो सकता है। आरडीएक्स निष्क्रिय होने के बाद आरोपी युवक शमशेर सिंह को शाहाबाद थाने लाया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

Latest News

Latest News