PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

थाईलैंड से बड़ी ख़बर, नाइट क्लब में देर रात लगी भीषण आग, 13 लोगों की गई जान, 35 के करीब झुलसे,

massive fire thailand nightclub 13 people died 35 were scorched

PTB Big न्यूज़ थाईलैंड : थाईलैंड में बड़ा हादसा होने की खबर है। चोनबुरी प्रांत के एक नाइट क्लब में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात की है। इस घटना में मरने वाले सभी थाईलैंड के ही रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 35 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

अपने रंगीन रातों के लिए मशहूर इस इलाके में जिस नाइट क्लब में आग लगी है, वह भारतीय पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार रात एक बजे सट्टाहिप जिले के माउंटेन बी नाइट क्लब में आग शुरू हुई। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे आगजनी के वीडियो में लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखा जा सकता है। भीषण अग्निकांड से मची अफरा-तफरी में लोग जान बचाने के लिए चीख-चिल्ला रहे थे।

कुछ वीडियो में लोग बदन में लगी आग के बावजूद इधर-उधर भागते देखे गए। पुलिस कर्नल वुटिपोंग सोमजाई के मुताबिक सट्टाहिप जिले के माउंटेन बी नाइट क्लब में आग लगभग गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि 1 बजे लगी थी। मारे गए ज्यादातर लोगों में थाई वासी हैं। मीडिया न्यूज के मुताबिक 9 पुरुषों और 4 महिलाओं की मौत इस अग्निकांड में हुई है।

नाइट क्लब में आगजनी के बाद बचाव अभियान चला रहे दल के मुताबिक आगजनी की वजह से कम से कम 41 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। फ्लु ता लुआंग पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मी आगजनी की सूचना में सबसे पहले नाइट क्लब पहुंचे और फायर टेंडर्स के आने के बाद बचाव अभियान शुरू किया। फिलवक्त तक आग लगने के कारणों का पता नहीं है. आगे की जांच की जा रही है।

Latest News

Latest News