PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

पंजाब के खनन मंत्री हरजोत बैंस का बड़ा एक्शन, माइनिंग एक्सईएन को किया सस्पेंड,

punjab minister harjot bains suspends ropar mining officer Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के खनन मंत्री हरजोत बैंस ने रोपड़ के माइनिंग एक्सईएन पुनीत शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। मंत्री ने कहा कि बरसाती मौसम के दौरान खनन पर पाबंदी लगाई गई है। इसके बावजूद एक्सईएन के इलाके में रात के वक्त खनन हो रही थी। जिसके बाद यह फैसला लिया गया। इसके अलावा भी कई तरह की लापरवाही मिली थी।

खनन मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि पुनीत शर्मा के इलाके में लगातार गैरकानूनी माइनिंग की शिकायतें मिल रहीं थी। मनाही के बावजूद रोपड़ के खेड़ा कलमोट और दूसरे क्षेत्रों में खनन की शिकायत मिल रही थी। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान छोटे साइज वाले कंडों(तराजुओं) को लेकर भी समय पर नोटिस नहीं भेजा गया।

इसके अलावा जायज माइनिंग के टारगेट को पूरा करने के लिए भी एक्सईएन ने कार्रवाई नहीं की। जिससे सरकार को वित्तीय नुकसान हुआ। खनन मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 19 मार्च से लेकर अब तक 306 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। कई ठेकेदारों की बैंक गारंटी जब्त की जा चुकी हैं। लीगल माइनिंग में ढाई गुना बढोत्तरी हुई है।

Latest News