PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में क्लीन चिट ले चुके मनकीरत औलख की बड़ी मुश्किलें,

case filed manikrat aulakh hearing chandigarh court today sidhu musewala murder case

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नाम आने से चर्चा में आए पंजाबी गायक मनकीरत औलख के खिलाफ अब एक कोर्ट केस दायर हुआ है। चंडीगढ़ जिला अदालत में दायर केस में उनके गीत ‘8 रफलां’ में कथित रूप से वकीलों के लिए आपत्तिजनक शब्दावली प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। एडवोकेट सुनील मल्लन ने यह केस दायर किया है।

आज चंडीगढ़ अदालत इस केस की सुनवाई करेगा। पिछले वर्ष यह एलबल रिलीज हुई थी। इससे पहले एडवोकेट मल्लन दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गीत ‘संजू’ में भी कथित रूप से वकीलों की छवि खराब करने को लेकर केस दायर कर चुके हैं। उस मामले में मूसेवाला की मौत के बाद भी अन्यों के खिलाफ केस जारी है।

एडवोकेट मल्लन ने बताया कि मनकीरत औलख को 15 मई 2021 को लीगल नोटिस भी भेजा गया था। इसका संतोषजनक जवाब नहीं आया। कोर्ट से मांग की गई है कि यह गीत सोशल मीडिया से हटाया जाए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को साथ लेकर यह आदेश जारी हों। इसके अलावा हर्जाना लेकर एडवोकेट वेलफेयर फंड में डाली जाए।

आपको यह भी बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 गोलियां मार हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम इसमें आया था। कई शार्प शूटर पकड़े जा चुके हैं। मामले की जांच के दौरान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स(AGTF) ने करीब महीनेभर की जांच के बाद जून में मनकीरत औलख को क्लीन चिट दे दी थी। वहीं औलख ने भी कहा था कि उसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

Latest News