PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने की रेलवे से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा, निर्धारित समय में काम पूरा करने के दिए निर्देश,

Chief Secretary Vijay Kumar Janjua reviewed pending cases related to Railways Instructions given to complete the work in stipulated time

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित विभागों को नए रेल लिंक, रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज के निर्माण, लाइनों के विद्युतीकरण और रेलवे लाइनों से सटे पेड़ों की कटाई से संबंधित मुद्दों के त्वरित समाधान के आदेश दिए। इसके साथ ही उन्होंने निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।

यह निर्देश मुख्य सचिव ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और विभागों के प्रशासनिक सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के दौरान जारी किया। बैठक का उद्देश्य राज्य के लोगों को एक बेहतर रेल नेटवर्क से जोड़ना और पंजाब में रेल मंत्रालय से संबंधित लंबित मामलों को तेजी से हल करना था।

जंजुआ ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए बेहतर रेल नेटवर्क सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के तहत आज की बैठक में इन सभी मामलों पर चर्चा की गई। तलवंडी साबो नई रेल लाइन परियोजना के माध्यम से नंगल बांध-तलवाड़ा-मुकेरिया, फिरोजपुर-पट्टी और रामा मंडी से सद्दा सिंह वाला को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। भूमि अधिग्रहण और मुआवजे से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई और संबंधित विभागों को इस पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

Latest News

Latest News