PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

पंजाब के चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार जंजुआ की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, क्या था पूरा मामला,

punjab chief secretary Vijay Kumar janjua gets relief from high court Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के चीफ सेक्रेटरी (CS) वीके जंजुआ को बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। याचिका में जंजुआ के प्रमोशन और CS पद पर नियुक्ति को चैलेंज किया गया था। इसके लिए उनके खिलाफ करप्शन केस के पेंडिंग होने का हवाला दिया गया था।

गुरूवार को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने अपनी पिटीशन वापस ले ली, जिस वजह से हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया, पिछली सुनवाई में पंजाब सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल विनोइ घई पेश हुए। उन्होंने कहा कि वीके जंजुआ का प्रमोशन नहीं हुआ है। उनको चीफ सेक्रेटरी के तौर पर ट्रांसफर किया गया है। जिसके बाद हाईकोर्ट ने 2 हफ्ते में जंजुआ से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड तलब किया था।

आपको यह भी बता दें कि विजय कुमार जंजुआ को डायरेक्टर इंडस्ट्रीज रहते हुए 9 नवंबर 2009 को कथित तौर पर 2 लाख रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। यह रकम लुधियाना के एक कारोबारी से लेने का दावा किया गया था। उसी दिन जंजुआ के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें पद से हटा दिया गया। IAS अफसर होने की वजह से उन पर केस चलाने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी नहीं ली गई थी। विजिलेंस ब्यूरो ने उनके खिलाफ केस की आगे पैरवी करने से इनकार कर दिया।

Latest News

Latest News