PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

देश की प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी को लेकर आई बड़ी ख़बर, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट,

arrest warrant issued against sapna chaudhary case cancellation program non refund ticket

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : लखनऊ की एक अदालत ने हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सपना पर आरोप है कि एडवांस भुगतान किए जाने के बाद भी उन्होंने एक डांस कार्यक्रम को रद्द कर किया और टिकट लेने वालों को पैसे वापस नहीं किए। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांतनु त्यागी ने सुनवाई की अगली तारीख 30 सितंबर तय की है।

इसी अदालत ने नवंबर 2021 में भी चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद वह अदालत में पेश हुईं और उन्हें जमानत मिल गई। सपना को सोमवार को अदालत में पेश होना था, लेकिन वह नहीं आईं और न ही उनके वकील ने कोई छूट याचिका दायर की। इसलिए कोर्ट ने सपना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

सब-इंस्पेक्टर फिरोज खान ने इस संबंध में 14 अक्टूबर 2018 को लखनऊ के आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। सपना चौधरी के अलावा कार्यक्रम के आयोजकों जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय के नाम एफआईआर में दर्ज हैं।

स्मृति उपवन में 13 अक्टूबर 2018 को शाम 3 से 10 बजे तक डांस प्रोग्राम आयोजित होना था। इसके प्रोग्राम के प्रति टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन 300 रुपये में बेचे गए थे। चौधरी के कार्यक्रम में नहीं आने और उनके पैसे भी नहीं लौटाए जाने पर टिकट खरीदने वाले हजारों लोगों ने जमकर हंगामा किया था।

Latest News