PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

विदेश भेजने के नाम पर ठगे 22 लाख 50 हजार रूपये, 7 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR,

lakhs cheated pretext sending abroad case registered against 7 people Tarn Taran Punjab

PTB Big न्यूज़ तरनतारन : विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का सिलसिला जिला प्रशासन के सख्त आदेशों के बावजूद ठगों द्वारा निरंतर जारी है / ऐसे में जिला तरनतारन के अधीन पड़ते थाना खालड़ा की पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोप में 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस में दर्ज बयान और FIR के मुताबिक आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी डलीरी ने कहा कि गुरविंदर सिंह व दिलबाग सिंह पुत्र सुलक्खन सिंह निवासी कंबोडिया, सुलक्खन सिंह पुत्र जरनैल सिंह, मंजीत कौर पत्नी सुलक्खन सिंह निवासी खारा, राशिद अली पुत्र सईद अनसर हसन निवासी मवाना (उत्तर प्रदेश), मुहम्मद अकबर निवाली मारागतम (तमिलनाडु) और बलजिंदर सिंह निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।

सभी ने शिकायतकर्ता को अमेरिका भेजने का झांसा देकर उससे 22 लाख 50 की ठगी की है। लाखों रुपए लेने के बाद आरोपी ने बाद में उसे विदेश नहीं भेजा और टाल मटोल करने लगे। इस दौरान जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस करने की मांग की तो उक्त लोगों ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने मीडिया को बताया कि बयानों पर उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 83 धारा 420/120बी-IPC के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Latest News