PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बीजेपी के विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस टिप्पणी की वजह से हुई गिरफ़्तारी,

bjp mla t raja singh arrested commented on prophet mohammad

PTB Big न्यूज़ हैदराबाद : तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी करने का आरोप है। बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने कथित तौर पर पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही लोग गुस्से में थे। हैदराबाद में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे। उसके बाद आज सुबह उन्हें हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।

पैगम्बर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कई शिकायतें दी गई थीं। इतना ही नहीं, दबीरपुरा, भवानी नगर, रेनबाजार, मीरचौक पुलिस थानों के बाहर भारी संख्या में लोग शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। गुस्साए लोगों का कहना था कि उन्होंने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

दरअसल, टी. राजा ने हाल ही में एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात को पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद के ऑफिस के सामने और शहर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। प्रदर्शनकारी उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। इस वीडियो में टी. राजा ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उनकी मां को लेकर भी टिप्पणी की थी।

Latest News