PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

भगवंत मान सरकार पंजाब के सभी अफसरों के लिए हुई सख्त,

important news for the officers of punjab who took pr abroad Punjab Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसने के लिए एक और बड़ा निर्णय लिया है, जिसमें उन्होंने PR लेने वाले अफसरों की पहचान करने की बात कही है / मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा सभी सरकारी विभागों से जानकारी एकत्रित की जा रही है ताकि अधिकारियों ने PR ली हुई है तो उनका पता किया जा सके।

भगवंत मान सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी विदेशों में शरण न ले सकें। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी भ्रष्टाचार करने के बाद पी.आर. होने के कारण विदेशों में चले जाते हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने भी पी.आर. ली हुई थी, जिस कारण वह विदेश चला गया था। इस अधिकारी ने पहले ही 2006 में चोरी-छुपे PR ली हुई थी।

भगवंत मान सरकार अब पी.आर. लेने वाले अधिकारियों के मामले में सख्ती कर सकती है। एक अनुमान के अनुसार पंजाब के 130 अधिकारियों व कर्मियों के पास पी.आर. है इसलिए अब सभी विभागों से ऐसे अधिकारियों की पहचान हो रही है। पंजाब में भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया हुआ है इसीलिए वह विदेशों में PR लेकर रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद उन्हें हर हाल में रोकना चाहती है।

Latest News