PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में फिर चली गोली, पूर्व कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे ने खुद को मारी,

Jalandhar Jathedar Ajit Singh Kohars nephew shot himself Punjab Akali Dal

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे निर्मल सिंह कोहाड़ ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार घरेलू क्लेश के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। 54 साल की उम्र में निर्मल सिंह नूरमहल में को-आप्रेटिव बैंक के मैनेजर के पद पर सेवाएं निभा रहे थे।

निर्मल सिंह कोहाड़ ने रात करीब नौ बजे गांव कोहाड़ खुर्द स्थित अपने घर में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर निर्मल सिंह कोहाड़ का उनके परिवार के एक सदस्य से झगड़ा हो गया था जिसके बाद मैनेजर ने यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय DSP गुरप्रीत सिंह गिल और पुलिस प्रमुख इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने जांच शुरू की। DSP गुरप्रीत सिंह गिल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक निर्मल सिंह कोहाड़ के शव को कब्जे में ले लिया गया है। सिविल अस्पताल नकोदर में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Latest News