PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

विधायक रमन अरोड़ा और जिलाधीश ने चुगिट्टी में शुरू करवाया असेस्मेंट कैम्प,

MLA Central Raman Arora and District Collector started assessment camp in Chugitti Jalandhar Punjab

पंजाब सरकार दिव्यांगों को हर संभव सुविधा पहल के आधार पर मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध,

PTB City न्यूज़ जालंधर : दिव्यांगजनों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन एवं सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एलिम्को (कृत्रिम अंग निर्माण निगम) के सहयोग से मंगलवार को जंज घर चुगिट्टी में कैम्प का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा और डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने साँझा तौर पर की।

विधायक रमन अरोड़ा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर लगाए जा रहे कैम्पो से जरूरतमंद दिव्यांगो को कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जायेंगे।

दिव्यांग व्यक्तियों को पूर्ण सम्मान देने की बात करते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि दिव्यांगजन सहानुभूति के नहीं बल्कि हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं, जिन्हें दूसरों के समान समानता का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार दिव्यांगो को पूरा सम्मान देने, उनकी भलाई और हर संभव सुविधा पहल के आधार पर उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आज के ब्लॉक स्तरीय कैम्प में 71 लाभपत्रियों का मूल्यांकन किया गया है, जिन्हें 125 उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इनमें 20 ट्राइसाइकिल, 7 एमएसआईईडी किट, 17 व्हील चेयर, 7 वॉकिंग स्टिक, 18 हियरिंग एड, 36 फोहड़ि, 2 सीपी चेयर और 18 अन्य सामान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्द ही दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने जरूरतमंद से इन कैम्प का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह कैम्प 2 सितंबर तक जिले के विभिन्न ब्लॉक में तथा अगला शिविर 24 अगस्त को ब्लॉक विकास एवं कार्यालय पंचायत नकोदर में लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन व्यक्ति कैम्प में आधार कार्ड की एक कॉपी, एक पासपोर्ट साइज फोटो, /दिव्यांगता प्रमाण पत्र और सरपंच/एमसी/तहसीलदार/पटवारी आदि से प्रमाणित आय प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर आएं।

योजना का लाभ उठाने वाले आवेदक की सभी स्रोतों से आय 22500 प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एसडीएम जैइंदर सिंह, सहायक कमिश्नर (यूटी) पंकज बंसल, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी राजकिरण कौर, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी इंद्रदेव सिंह मिन्हास, कॉमन सर्विस सेंटर प्रभारी गुरसेवक सिंह, चानन एसोसिएशन अमरजीत आनंद आदि उपस्थित थे।

Latest News