PTB News

Latest news
भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली, गर्लफ्रेंड ने उतरवाए बॉयफ्रेंड के कपड़े, आंखों पर बांधी पट्टी और जलाया जिंदा, जाने पूरा मामला, जालंधर : कार और एक्टिवा की हुई भीषण टक्कर, स्कूल जा रहे बच्ची हुई घायल, आरोपी गिरफ्तार, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र...

200 करोड़ की ठगी के मामले में देश की प्रसिद्ध अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस पहुंची EOW दफ्तर, होगी पूछताछ,

entertainment bollywood sukesh chandrashekhar money laundering case jacqueline fernandez pinky irani interrogation eow office delhi

PTB Big न्यूज़ मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली पुलिस के दफ्तर पहुंच गई हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ पिंकी ईरानी, जिन्होंने जैकलीन और सुकेश की मुलाकात करवाई थी, भी ईओडब्ल्यू के ऑफिस पहुंच गई हैं। आज यानी बुधवार को सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोनों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में दोनों को घेरने के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान बताया कि जैकलीन से पूछे जाने वाले सवालों की एक सूची तैयार की गई है। यह सभी सवाल सुकेश के साथ उनके संबंधों और उनसे मिले उपहारों पर आधारित हैं। इतना ही नहीं, सवाल-जवाब के दौरान यह भी पूछा जाएगा कि उन्होंने कितनी बार कॉनमैन सुकेश से मुलाकात की है या फोन पर संपर्क किया है।

सुकेश और जैकलीन के बीच की कड़ी हैं पिंकी ईरानी, उन्होंने ने जैकलीन फर्नांडीज से संपर्क करने में सुकेश की मदद की थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आर्थिक अपराध शाखा, मामले में और स्पष्टता लाने के लिए पिंकी और जैकलीन काे आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है।

अधिकारी आज पूछताछ में यह भी पता लगाने को कोशिश करेंगी कि क्या मामले में शामिल दोनों अभिनेत्रियां – नोरा और जैकलीन, एक दूसरे को मिले उपहारों के बारे में जानती थीं? बता दें कि सितंबर-अक्टूबर 2021 में, प्रवर्तन एजेंसी के सामने नोरा फतेही ने अपने बयान दर्ज कराए थे, जहां अभिनेत्री ने कथित ठग सुकेश और उसकी पत्नी लीना से उपहार लेने की बात स्वीकार की थी।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी चार्जशीट में आरोपी नामित किया है। एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि अभिनेत्री जैकलीन को सुकेश के आपराधिक मामलों में शामिल होने के बारे में पता था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सुकेश के आपराधिक रिकॉर्ड को नजरअंदाज करते हुए उसके साथ वित्तीय लेनदेन किया। बता दें कि इससे पहले जैकलीन ने 30 अगस्त और 20 अक्टूबर, 2021 को अपने बयान दर्ज कराते हुए यह बात स्वीकार की थी कि उन्होंने सुकेश से कई महंगे उपहार लिए हैं।

Latest News

 

Latest News