PTB Big न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के कपूरथला सिटी थाना में देर रात विजिलेंस टीम ने रेड कर एक ASI को 2000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। हिरासत में लिए गए ASI लखविंदर सिंह को विजिलेंस की टीम अपने साथ अपने हेड क्वार्टर ले गई है। इस संबंधी पैसे के लेनदेन के मामले में एक पक्ष से एएसआई द्वारा रिश्वत मांगी गई थी। देर रात सिटी थाना में छापेमारी कर लखविंदर को दबोचा गया।
विजिलेंस DSP अरमिंदर सिंह ने बताया कि गौरव निवासी संतपुरा ने शिकायत दी थी कि उसका किसी के साथ पैसे का लेनदेन था। जिस के संबंध में उसने थाना सिटी में एक शिकायत दी, जोकि ASI लखविंदर सिंह को मार्क कर दी गई थी लेकिन उक्त एएसआई द्वारा मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही थी। वह बार-बार थाने के चक्कर काट रहा था। वही दूसरे पक्ष को एएसआई द्वारा बातचीत करने के लिए बुलाया नहीं जा रहा था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले को टालमटोल किया जा रहा था। जिसके बाद एएसआई ने उससे 2 हजार पर की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने सारा मामला विजिलेंस को लिखित शिकायत देकर बताया। मंगलवार देर शाम को गौरव जब पैसे देने के लिए एएसआई लखविंदर सिंह के पास पहुंचा तो विजिलेंस टीम द्वारा दबिश देकर उक्त एएसआई को 2000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।



































