PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

शहर की सब्जी मंडियों में हो रहा लिफाफों का प्रयोग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लिया बड़ा एक्शन, 5 कंपनियों कि बंद,

punjab ludhiana polluttion control board orders clouser ludhiana five plastic companies

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब सरकार की ओर से प्लास्टिक के लिफाफे बनाने और इनके इस्तेमाल करने पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। भारत सरकार के वातावरण जंगलात एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से एक बार इस्तेमाल में आने वाली प्लास्टिक की वस्तुओं पर 1 जुलाई से पूर्ण पाबंधी है। इस संबंधी लोगों को जागरूक करने के लिए पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से समय समय पर सैमिनार आयोजित किए जा रहे हैं।

सरकार की ओर से जारी आदेशों की पालना करते हुए लुधियाना के चीफ इंजीनियर गुलशन राय के दिशा निर्देशों पर बोर्ड के अधिकारियों की ओर से प्लास्टिक के लिफाफे बनाने वाली कंपनियों की चेकिंग की गई और इस दौरान पांच कंपनियों गैर कानूनी तरीके से प्लास्टिक के लिफाफे बनाते हुए पकड़ी गई। इस कार्रवाई से काराेबारियाें में हड़कंप मचा है।

कंपनियाें के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोर्ड की ओर से इन्हें बंद करने के आदेश किए गए हैं और पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड को इनकी बिजली के कनेक्शन काटने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही उद्योगों को दो लाख रुपये का वातावरण मुआवजा लगाया गया है। गुलशन राय ने कहा कि भविष्य में भी औद्योगिक इकाइयों की चेकिंग जारी रहेगी और नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्व कार्रवाई की जाएगी।

शहर में प्लास्टिक के लिफाफों का सबसे अधिक प्रयोग सब्जी मंडियों में हो रहा है। दुकानदार से लेकर आम लोग पाबंदी को ठेंगा दिखा रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। शहर के किसी भी हिस्से में नहीं लगता कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लगी है। अधिकतर दुकानदारों का यह कहना है कि ऐसे प्रतिबंध पहले भी लगे हैं।

Latest News

Latest News