PTB News

Latest news
2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार

गैंगस्टर संदीप के बाद अब अगला निशान होगा कौन, बड़े गैंगवार का शक, बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर दी चेतावनी,

rajasthan sabka hisaab hoga big warning bambiha gang after gangster sandeeps murder

PTB Big न्यूज़ राजस्थान : राजस्थान के नागौर में सोमवार को गैंगस्टर संदीप सेठी की स्थानीय अदालत के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई / संदीप सेठी की हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने फेसबुक पोस्ट जारी करके ली है / बंबीहा गैंग लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग का विरोधी है / पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद बंबिहा गैंग का यह पहला पलटवार है / अब दविंदर बंबीहा नाम के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा है,‘सबका नंबर आएगा,’

संदीप सेठी की हत्या के बाद दविंदर बंबीहा नाम के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया गया / इस पोस्ट में लिखा है, ”सारे ठीक हो गए वीरों, सारे कहते थे कि बंबीहा ग्रुप बस पोस्ट डालता है, कुछ नहीं करता है, देख लो, अब सबका इकट्ठा हिसाब होगा, बस वेट एंड वॉच, देखो क्या-क्या होता है,” देवदेंदर बंबिहा का साल 2016 में एनकाउंटर हो गया था, फिलहाल बंबिहा गैंग को लकी पटियाल, दलप्रीत और सुखप्रीत नाम के गैंगस्टर चला रहे हैं /

नागौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि संदीप अपराधिक प्रवृत्ति का बदमाश था और उस पर 25 मुकदमे दर्ज थे, वह हत्या के मामले में पेशी के लिए अपने साथियों के साथ अदालत आया था / वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में गैंगस्टर के तीन साथी और एक अधिवक्ता समेत चार लोग घायल हो गए / उन्होंने बताया कि घटना से जुड़ी हुई कड़ियों को जोड़कर आरोपियों की पुख्ता पहचान करने और उन्हें दबोचने की सभी कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं /

भारत के बाहर फिलिपिंस में भी बंबिहा गैंग के एक मेन गैंगस्टर को कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने कुछ दिनों पहले गोली मरवा कर हत्या करवाई थी / मूसेवाला और अब संदीप सेठी की हत्या, यानी आने वाले दिनों में और भी खूनी गैंगवार देखने को मिल सकते हैं, जिसकी आशंकाएं पंजाब पुलिस समेत तमाम एजेंसियां लगा रही हैं /

Latest News

Latest News