PTB Big न्यूज़ अमृतसर : यहां के गांव वडाला में 2 गुटों में जबरदस्त खूनी टकराव हो गया। दरअसल, यह विवाद उस समय हो गया जब गांव में ही बने गुरुद्वारे में रखे ग्रंथी सिंह को लेकर दोनों गुटों में तेजधार हथियार व डंडे चले। इस घटना में 8-10 लोग घायल हो गए।
घायलों का आरोप है कि ग्रंथी सिंह गुरुद्वारे में जादू-टूना करने के नाम पर लोगों को गुमराह करता है। इस बात को लेकर 2 गुट आमने-सामने हो गए। कुछ परिवारों ने इसका विरोध किया तो मामला भड़क गया। दोनों गुटों में एक दूसरे पर तेजधार तलवार और डंडे से वार किए गए,
मिली जानकारी के अनुसार दो गुटों में हुई झड़प में करीब 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए बताये जा रहे हैं। यह सारी घटना कैमरे में कैद हो गई, जो की लगातार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद स्थानीय इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है व पुलिस द्वारा आगे की जाँच की जा रही है।








































