PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

AIMIM प्रमुख ओवैसी के सरकारी आवास पर अज्ञात लोगों ने किया हमला,

aimim chief owaisis official residence attacked delhi unknown people pelted stones

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के अशोका रोड स्थित आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। इस संबंध में असदुद्दीन ओवैसी ने शिकायत दर्ज कराई। ओवैसी ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया जिसमे उनके घर की खिड़कियों के कांच टूट गए। हमले के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद एडिशनल डीसीपी ने उनके आवास का दौरा किया है।

पुलिस ने मौके से सबूत भी जुटाए हैं और छानबीन की जा रही है। असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना के बाद का वीडियो भी अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मेरे दिल्ली आवास पर फिर से हमला हुआ है। 2014 के बाद यह चौथी घटना है। इससे पहले आज रात, मैं जयपुर से लौटा और मेरे घरेलू नौकर ने बताया कि बदमाशों के एक झुंड ने पथराव किया, जिससे खिड़कियां टूट गईं।

दिल्ली पुलिस को इन्हें तुरंत पकड़ना चाहिए। यह चिंताजनक है कि यह घटना एक तथाकथित “उच्च सुरक्षा” क्षेत्र में हुई है। मैंने पुलिस को शिकायत दी है और वे मेरे आवास पर पहुंच गए हैं। AIMIM प्रमुख की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है और आला अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर सबूत एकत्र किए हैं। पुलिस ने जांच के बाद ओवैसी के आवास से कुछ पत्थर बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Latest News