PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आईवी वर्ल्ड स्कूल में सम्मान का उत्सव “किंडरब्रेशन”,

Ivy World School under the aegis of the Vasal Education Society celebrated GRADUATION DAY in the Kindergarten wing Jalandhar

PTB News शिक्षा : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में किंडरब्रेशन छात्रों के सम्मान में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।किंडरगार्टन ग्रेजुएशन प्री-प्राइमरी विदयार्थियों के जीवन में महत्त्वपूर्ण मील के पत्थर के समान है।यह विद्यार्थियों के जीवन की सकारात्मक संभावनाओं व उज्ज्वल भविष्य का चिह्न है।

यह छात्रों के विद्यार्थी जीवन में औपचारिक शिक्षा की यात्रा में एक नए अध्याय का आरंभ है। सभी विद्यार्थियों ने अपने वार्षिक अनुभवों को अभिव्यक्त करते हुए अपने शिक्षकों के प्रति अपना आभार प्रकट किया।छात्रों ने अपने अनुभव सभी से सॉंझे किए और यह भी बताया कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। छात्र चिकित्सक़ वैज्ञानिक़ किसान. अध्यापक़ अन्वेशक आदि बनकर अपने देश को उन्नत एवं समृद्ध बनाने का सपना देखते हैं।

किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह में सबसे महत्त्वपूर्ण अंश जिसमें सभी विद्यार्थियों प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।यह क्षण न केवल छात्रों के लिए बल्कि उनके माता पिता के लिए भी कभी न भुलाया जा सकने वाला क्षण था। इस समारोह के दौरान छात्रों ने वर्ष में जिन विभिन्न गतिविधियों भाग लिया उनके चित्रों को स्लाइड शो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर अध्यापकगण छात्र और माता-पिता सभी भावुक हो गए।विभिन्न रंगों से रंगा यह किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह पूर्ण रूप से सफल हुआ।

आईवी वर्ल्ड स्कूल जालंधर की प्रधानाचार्या श्रीमती एस.चौहान. ने छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी।इसके साथ-साथ अध्यापकगणों के कठिन परिश्रम और सह पाठ्यक्रम गतिविधियों की प्रशंसा की।वासल एजुकेशनल सोसायटी के प्रधान श्री के.के. वासल जी. चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी. उपप्रधान श्रीमती ईना वासल. सी. ई.ओ. श्री राघव वासल जी और डायरेक्टर श्रीमती अदिती वासल ने भी सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Latest News