PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

आय से अधिक संपत्ति के मामले में पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री नहीं हुए विजिलेंस के सामने पेश,

disproportionate assets case former congress minister did not appear Big News

PTB Political न्यूज़ संगरूर : पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला आज विजिलेंस के सामने पेश नहीं हुए। मंत्री सिंगला को आज संगरूर विजिलेंस दफ्तर में तलब किया गया था। उन पर आय से अधिक संपत्ति और आमदन के आरोप लगे हैं जिसके चलते आज उन्हें विजिलेंस के सामने पेश होना था और सवाल-जवाब किए जाने थे। आज उनकी गिरफ्तरी के चांसेस भी थे।

आपको यह भी बता दें कि विजय इंदर सिंगला कैप्टन अमरेंदर सिंह की सरकार के समय कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी। गौरतलब है कि सिंगला 2009 में संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे और 2014 में भगवंत मान से हार गए थे। उधर, आज ब्रह्म महिंदरा विजिलेंस मोहाली में पेश हुए हैं, उनसे आय से अधिक संपत्ति में पूछताछ की जा रही है।

सवाल-जवाब हो रहे हैं। ब्रह्म महिंदरा भी कैप्टन मंत्री रह चुके हैं। गौरतलब है कि पंजाब में कई पूर्व मंत्री विजिलेंस की रडार पर हैं जिन पर आय से अधिक जायदाद के आरोप लगे हैं। इससे पहले विजिलेंस भारत भूषण आशु, सुंदर श्याम अरोड़ा, गुरप्रीत कांगड़ पूर्व मंत्री साधू सिंह, संगत सिंह गिलजियां से आय से अधिक जायदाद के मामले में पूछताछ कर रही है।

Latest News